अगस्त 2026

उसके न दिखने की खुशी और सुकून

आज फिर इतने सालों के बाद वैसा ही मंजर सामने आया। अपने ऑफिस जाने के लिए मैं रोज एक ही रास्ते से जाती हूं। आज मुझे रास्ते में एक चौराहे पर एक महिला दिखी, उम्र लगभग 30 साल होगी, इससे पहले मैंने उसे वहां कभी नहीं देखा था। कुछ सूदबुदाई सी वो महिला रास्ते पर अजीब तरीके से बैठी थी। उसके पास एक गंदे कपड़ों का पोटला था और एक गंदा गद्दा, जिस पर वो बैठी थी। मैंने उसे मेरी चलती गाड़ी में से एक नजर से बस देखा था, और मैं वहां से गुजर गई। लेकिन उस एक नजर में ही मानो सब कुछ हो गया।

उसके न दिखने की खुशी और सुकून Read More »

लडवारी की महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण

बुंदेलखंड अंचल के गांवों में जहां जनजीवन कर्ज के जाल में फंसा हुआ है वहीं लडवारी गांव की महिलाएं मंजरी फाउंडेशन से जुड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। टीकमगढ़ जिले के लडवारी और आसपास के गांवों में 273 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। इनसे जुड़ी 2,500 महिलाओं ने 23 लाख रुपये से अधिक की सामूहिक बचत की है और 46 लाख रुपये का ऋण प्रवाह सुनिश्चित किया है।

लडवारी की महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण Read More »

Scroll to Top