प्रभावी संचार एवं स्टोरी टेलिंग बेसिक

अवर्गीकृत
इच्छा सूची साझा करें

कोर्स के बारे में

नमस्ते साथियों

आपका सामाजिक नागरिक संस्थाओं के लिए खास तौर पर तैयार किए गए स्टोरीटेलिंग कोर्स के भाग 1 में हार्दिक स्वागत है। इस पहले भाग में हम जानेंगे कि कहानियों के माध्यम से नागरिक समाज संगठनों (सामाजिक नागरिक संस्था) का काम और उनका प्रभाव कैसे व्यापक समुदाय तक पहुंचाया जा सकता है। यह मॉड्यूल इस तरह तैयार किया गया है कि आप हर चरण में सीखें, सोचें और अपने अनुभवों को साथ जोड़ सकें। 

संपर्क करें 

राकेश कुमार मालवीय 📞 99779 58934 ✉️ rakesh@vssmp.org

निधि तिवारी 📞 99777 42042 ✉️ nidhi@vssmp.org

नितेश तिवारी 📞 77729 23302 ✉️ nitesh@vssmp.org

आप क्या सीखेंगे

  • आप भारत में सामाजिक नागरिक संस्थाओं के ऐतिहासिक विकास को समझेंगे।
  • आप विभिन्न संस्थाओं के सामाजिक बदलाव के प्रयासों का विश्लेषण कर पाएंगे।
  • आप सामाजिक नागरिक संस्थाओं (CSOs) के सही अर्थ को जानेंगे।
  • आप समाज में इन संस्थाओं की भूमिका के महत्व को पहचान सकेंगे।
  • आप संस्थाओं के प्रति समाज में व्याप्त गलत धारणाओं और मिथकों का विश्लेषण करेंगे।
  • आप सामाजिक संस्थाओं के मूल्यों और कार्यशैली में अंतर करना सीखेंगे।

कोर्स सामग्री

माड्यूल 1: सामाजिक नागरिक संस्थाएं एवं उनके बारे में व्याप्त धारणा/कथानक
नमस्ते साथियो, आपका सामाजिक नागरिक संस्थाओं के लिए खास तौर पर तैयार किए गए स्टोरीटेलिंग कोर्स के भाग 1 में हार्दिक स्वागत है। इस पहले भाग में हम जानेंगे कि कहानियों के माध्यम से नागरिक समाज संगठनों (सामाजिक नागरिक संस्था) का काम और उनका प्रभाव कैसे व्यापक समुदाय तक पहुंचाया जा सकता है। यह मॉड्यूल इस तरह तैयार किया गया है कि आप हर चरण में सीखें, सोचें और अपने अनुभवों को साथ जोड़ सकें।

  • चैप्टर 1: सामाजिक नागरिक संस्थाओं का इतिहास
    00:00
  • चैप्टर 2: सामाजिक नागरिक संस्थाएं — ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
  • चैप्टर 3: सामाजिक नागरिक संस्थाओं के मायने, प्रकृति और प्रवृति (वीडियो)
    00:00
  • चैप्टर 4: सामाजिक नागरिक संस्थाओं के मायने, प्रकृति और प्रवृति (पाठ्य सामग्री)
  • चैप्टर 5: सामाजिक नागरिक संस्थाओं के बारे में व्याप्त धारणा और कथानक (वीडियो)
    00:00
  • चैप्टर 6: सामाजिक नागरिक संस्थाओं के बारे में व्याप्त धारणा और कथानक (पाठ्य सामग्री)
  • संदर्भ सामग्री
  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • गृह कार्य

माड्यूल 2: सामाजिक नागरिक संस्थाओं में संचार की भूमिका
नमस्ते दोस्तों, आपका “सामाजिक नागरिक संस्थाओं के लिए स्टोरीटेलिंग” कोर्स के माड्यूल में हार्दिक स्वागत है। इस भाग में हम समझेंगे कि संचार सामाजिक संस्थाओं के काम का सबसे महत्वपूर्ण आधार क्यों है, और कैसे सही संचार के माध्यम से संस्था अपना दृष्टिकोण, उद्देश्य और प्रभाव समाज तक पहुंचा सकती है। यह माड्यूल आपको सिखाएगा कि कैसे संचार के माध्यम से संस्था अपने हितधारकों से विश्वास बनाती है और रणनीतिक दृष्टि से अपने संदेश को अधिक प्रभावशाली बनाती है।

माड्यूल 3: सामाजिक नागरिक संस्थाओं में कहानी लेखन
नमस्ते दोस्तों, आपका हार्दिक स्वागत है। स्टोरी टेलिंग के इस भाग में हम जानेंगे कि कैसे सामाजिक नागरिक संस्थाओं के काम और उनके प्रभाव को कहानियों के माध्यम से स्पष्ट, रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। यह भाग इस तरह तैयार किया गया है कि आप वीडियो, पाठ्य सामग्री और अभ्यास के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से सीखें और अपने अनुभवों को जोड़कर अभ्यास करें।

माड्यूल 4: संचार में फोटो का उपयोग
नमस्ते दोस्तों, आपका इस चौथे भाग “संचार में फोटो का उपयोग” में हार्दिक स्वागत है। इस भाग में हम जानेंगे कि किस तरह एक मोबाइल कैमरे से ली गई तस्वीरें सिर्फ़ दृश्य नहीं बल्कि सशक्त संदेश बन सकती हैं। यह भाग आपको यह समझने में मदद करेगा कि किसी सामाजिक संस्था /संगठन के काम को दिखाने के लिए एक प्रभावशाली फोटो कैसे ली जाती है, उसका चयन कैसे किया जाता है और वह किस तरह आपके संदेश को और गहराई प्रदान करती है। यहाँ आप सीखेंगे — देखना, समझना और फ़्रेम में कहानी बुनना।

माड्यूल 5: कहानी कहने के विविध मंच
नमस्ते दोस्तों, आपका इस पांचवे भाग “कहानी कहने के विविध मंच” भाग में हार्दिक स्वागत है। इस भाग में हम जानेंगे कि एक कहानी सिर्फ़ शब्दों से नहीं, बल्कि माध्यमों से भी अपनी ताक़त पाती है। हर माध्यम — चाहे वह सोशल मीडिया हो, वीडियो हो या समाचार पत्र — अपने दर्शकों तक संदेश पहुँचाने का एक अलग अंदाज़ रखता है। इस भाग में आप सीखेंगे कि अपने उद्देश्य, दर्शक और संदेश के अनुसार सही मंच कैसे चुनें और कैसे हर मंच पर अपनी कहानी को अलग और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करें।

फीडबैक

Student Ratings & Reviews

No Review Yet
No Review Yet
Scroll to Top