
आज की दुनिया में ‘कथानक’ हमारी समझ और दृष्टिकोण को आकार देने में बुनियादी भूमिका निभाती हैं। एक अच्छी तरह से तैयार की गई कथानक सहानुभूति जुटाने, प्रेरित करने और कई बार हमार दृष्टिकोण को प्रभावित करने या बदलने तक की ताकत रखती है। इसमें लोगों को कार्रवाई के लिए आगे आने, उन्हें बदलाव के लिए प्रेरित करने तथा सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने की क्षमता होती है। इसके अलावा कथानक एक खास नजरिये और भावनात्मक संबंधों को बढ़ावा देकर सहानुभूति और समझ को बढ़ावा भी दे सकती हैं।
कथानक निर्माता के पास लोगों के दृष्टिकोण को आकार देने और भावनाओं को प्रभावित करने की ताकत होती है इसलिए यह एक जिम्मेदारी भर काम है। सही नजरिये के साथ, कथानक संचार व्यापक रूप से लोगों की समझ और नजरिये को प्रभावित करने के एक शक्तिशाली उपकरण हो सकती है।
