
सामाजिक नागरिक संस्थाओं के लिए पारदर्शिता और जवाबदेहिता के मूल्य एवं व्यवहार जरूरी क्यों? सामाजिक नागरिक संस्थाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्थाएं जिस तरह की सामाजिक और शासन व्यवस्था का सपना देखती हैं, उसी तरह की व्यवस्था को अपने भीतर लागू करना भी जरूरी होता है।
इस व्यवस्था के दो अहम मूल्य हैं – पारदर्शिता और जवाबदेहिता। यही दो ऐसे बुनियादी मूल्य हैं जो समाज और शासन व्यवस्था में संस्थाओं की भूमिका और प्रासंगिकता के प्रति स्वीकार्यता और विश्वसनीयता का निर्माण करते हैं। इन्हें अपनाने का मतलब है संस्था स्वयं पहल करके अपने मन्तव्य, सपने, लक्ष्य, कार्यक्रमों, संस्थागत व्यवस्थाओं और वित्तीय संसाधनों के बारे में जानकारियाँ प्रस्तुत करने के लिए तत्पर है।
