
परिवर्तन का सिद्धांत सामाजिक-नागरिक संस्थाओं के लिए उनकी पहल की योजना बनाने, उन्हें लागू और उनका मूल्यांकन करने के लिए एक रोडमैप है। यह किसी परियोजना या पहल में क्रियाकलापों और परिणामों के बीच तार्किक संबंधो को रेखांकित करता है।
इसके माध्यम से गतिविधियों, आउटपुट, परिणामों और प्रभावों के बीच कारण-और-प्रभाव सम्बन्धों को स्थापित किया जाता है। ये संस्था के आगे के काम के लिए एक खाका प्रदान करने और संभावित प्रभावों का अनुमान लगाने में उपयोगी है।
परिवर्तन का सिद्धांत हमें यह निर्धारित करने में भी मार्गदर्शन करता है कि क्या, कब और कैसे मूल्यांकन किया जाना चाहिए। कुल मिलाकर यह प्रक्रिया हमारे पहल और सामाजिक परिवर्तन के बारे में हमारे सोचने के तरीके को स्पष्ट और सरल बबने में मदद कर सकती है।
