
सामाजिक कार्यकर्ता के संबंध में कहानी लेखन का अर्थ एक ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें जमीनी अनुभवों को रचनात्मक और रोचक तरीके से पेश किया जाता है, साथ ही कहानी वास्तविक समस्या और वास्तविक पहल पर आधारित होती है। इसमें हम समाज और सामाजिक मसलों को लेकर सामाजिक-नागरिक संस्थाओं के व्यापक नजरिए को भी प्रस्तुत करते हैं। कहानी लेखन एक सधी हुई प्रक्रिया है जिसे हमने चार आयाम और बीस सूत्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
